Last modified on 13 जुलाई 2021, at 23:01

नज़र आग उगले, जुबाँ आग उगले / फूलचन्द गुप्ता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:01, 13 जुलाई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फूलचन्द गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नज़र आग उगले, जुबाँ आग उगले
समय आ गया हर जवाँ आग उगले

ये सड़कें, ये गलियाँ, ये कूचे, ये कोने
कहें जिसको जन्नत मकाँ आग उगले

ये सरकार, इसकी करामात कैसी
नदी आग उगले, कुआँ आग उगले

कहाँ पर सुकूँ से रुकूँ चन्द लम्हा ?
जमीं पर शरर, आसमाँ आग उगले

ये झूठी तरक्की, ये दौलत – परस्ती
लगातार अहले – जहाँ आग उगले