Last modified on 14 जुलाई 2021, at 15:12

राम नाम सत्य है ! / फूलचन्द गुप्ता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:12, 14 जुलाई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फूलचन्द गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कौवा बोला राम नाम
गीध बोला राम नाम
चील बोली राम नाम

गगन फाड़ देने वाली आवाज़ में
सबसे अन्त में
सबके आगे-आगे चलता हुआ
छुरा बोला —
सत्य है ! सत्य है !! सत्य है !!!

तोतों ने समवेत धुन मिलाई
यही राम नाम ही
सभी देशवासियों के जीवन का
एकमात्र पथ्य है !