Last modified on 30 अप्रैल 2022, at 14:58

लिख रहा हूँ / शेखर सिंह मंगलम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 30 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेखर सिंह मंगलम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कल से एक कविता लिख रहा हूँ
अतीत का बुरा बीता लिख रहा हूँ
चाहत दिल को समझा दूँ दिमाग़ से
जानें क्यों रावण को राजा राम और
सूर्पनखा को देवी सीता लिख रहा हूँ
यह दिमाग़ मेरा बे-लगाम था और है
तीते को अक़्सर मीठा लिख रहा हूँ
सब समझेंगे कि मैं उन्हें जानता नहीं
मगर मुर्दों को मैं जीता लिख रहा हूँ।