Last modified on 8 जुलाई 2022, at 18:55

शिलान्यास-उद्घाटन / रामकुमार कृषक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:55, 8 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शिलान्यास / उद्घाटन
अन्तराल दोनों का
पट नहीं रहा
मनचीता घट नहीं रहा !

बुनियादें / बुनियादी
गहराईं कई बार
ओर–छोर अम्बर को नाप
अर्थपूर्ण
अनगिन कर जाप,

फिर भी दुख लट नहीं रहा !

अधछाई / झोंपड़ियाँ
महलाईं बार–बार
घेर–घार माथे के प्लाट
ग़लीचा महसूसा
टाट,
फिर भी सुख डट नहीं रहा !

30 नवम्बर 1974