Last modified on 18 फ़रवरी 2009, at 10:35

इतवार बाज़ार / अवतार एनगिल

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:35, 18 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> रविवार ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रविवार को रद्द करके
वे लोग
बाज़ार में निकल आये हैं

खाली पेटियों
फोलडंग चारपाईयों
और पुरानी चद्दरों पर
बाज़ार बिछाकर
उन लोगों ने
अपने तरपाल
धरती और आकाश के बीच
तान दिये हैं

मुनसपालिटी पाले
तहबाज़ारी की रसीदें काटकर
बोहनी कर रहे हैं

अब,लगभग तय है
कि हफ़्ते में एक दिन
बाज़ार की छावनी पर
इतवार बाज़ार के सेना का
कब्ज़ा रहेगा