Last modified on 18 फ़रवरी 2009, at 13:03

ख़त-दो / अवतार एनगिल

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 18 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> अरी ओ, न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


अरी ओ, नटखट लड़की!
चाहे जब चली आना
इस लम्पट पुरुष के
गले लग जाना

जब-जब तुम
प्रेयसी बन आओगी
इस प्रेमी को
अपना ही सपना
देखते हुए पाओगी

जब आना
बिना बताये
अपनों से कैसी औपचारिकता?