Last modified on 25 मई 2009, at 18:30

अनुभूति / चंद्र कुमार जैन

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:30, 25 मई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाहता हूँ
मन खुले
ऊन के गोले की तरह
कि बुन सकूँ
स्वेटर कविता की...

चाहता हूँ
धुना जाये यह मन
कपास के गट्ठर की तरह
कि पिरो सकूँ धागो में
जीवन के बिखरे फूलों को
कि बना सकूँ एक माला
अनुभूति की...