Last modified on 8 नवम्बर 2006, at 21:56

नया अमृत / शहरयार

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:56, 8 नवम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेखक: शहरयार

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

दवाओं की अलमारियों से सजी
इक दुकान में
मरीज़ों के अन्बोह में मुज़्महिल सा
इक इन्साँ खड़ा है
जो इक कुबड़ी सी शीशी के
सीने पे लिखे हुए
इक इक हर्फ़ को ग़ौर से पढ़ रहा है
मगर इस पे तो ज़हर लिखा हुआ है
इस इन्सान को क्या मर्ज़ है
ये कैसी दवा है