Last modified on 10 दिसम्बर 2006, at 18:54

लाज राखो महाराज / मीराबाई

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:54, 10 दिसम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: मीराबाई

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

अब तो निभायां सरेगी बाँह गहे की लाज।
समरथ शरण तुम्हारी सैयां सरब सुधारण काज।।
भवसागर संसार अपरबल जामे तुम हो जहाज।
गिरधारां आधार जगत गुरु तुम बिन होय अकाज।।
जुग जुग भीर हरी भगतन की दीनी मोक्ष समाज।
"मीरा" शरण गही चरणन की लाज रखो महाराज।।