Last modified on 18 दिसम्बर 2009, at 03:12

जियालाल / संज्ञा सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:12, 18 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संज्ञा सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> '''जियालाल रास मंडल मानिक…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जियालाल रास मंडल मानिक चौक (जौनपुर) का एक रिक्शा वाला है

सुबह के साथ
चौराहे पर होने की बात
करता है वह

रिक्शा
खड़ा करके
हर गुज़रते आदमी की
निग़ाह पढ़ता है

शाम होने पर थका-हारा
जाता है अपनी झोपडी में
पत्नी- बच्चों की निग़ाह में
खो जाती है उसकी
थकान


रचनाकाल : 1994, जौनपुर