Last modified on 2 मार्च 2010, at 09:34

सील सनी सुरुचि सु बात चलै पूरब की / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:34, 2 मार्च 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सील सनी सुरुचि सु बात चलै पूरब की,
औरे ओप उमगी दृगनि मिदुराने तैं ।
कहै रतनाकर अचानक चमक उठी,
उर घनश्याम कैं अधीर अकुलाने तैं ॥
आसाछन्न दुरदिन दीस्यौ सुरपुर माँहिं,
ब्रज में सुदिन बरि बूँद हरियाने तैं,
नीर कौ प्रवाह कान्ह नैननि कैं तीर बह्यै,
धीर बह्यै ऊधौ उर अचल रसाने तैं ॥12॥