Last modified on 28 मई 2010, at 08:57

ओ गोरी! तेरा मन किसने छीना! / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:57, 28 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कितने जीवन, कितनी बार / ग…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


ओ गोरी! तेरा मन किसने छीना!
और कहीं पर तार बँधे हैं, और कहीं है वीणा
 
अंग-अंग बजते हों सुर में
तान मधुर भी हो नूपुर में
किन्तु और ही धुन  है उर में
ताल-छंद-लय-हीना
 
 
तू तो रँगी श्याम के रँग में
पातिव्रत्य निभे क्या जग में!
सौ मन की साँकल हो पग में
पड़े जहर भी पीना

ओ गोरी! तेरा मन किसने छीना!
और कहीं पर तार बँधे हैं, और कहीं है वीणा