Changes

{{KKCatBaalKavita}}
<poem>
याद मुझे अक्सर आ जाते,आने,दो आने वाले दिन|दूध मलाई गरम जलेबी,और रबड़ी खाने वाले दिन||
तीस रुपये में मझले काका, दिल्ली तक होकर आ जाते|
एक रुपये में ताजा खाना ,होटल में छककर खा आते||
बिन कुंडी के बाथ रूम में ,बेसुर में गानेवाले दिन|याद मुझे अक्सर आ जाते,आने दो आने वाले दिन||
नाई काका बाल बनाने ,पेटी लेकर घर आ जाते|
दो रुपये में एक सैकड़ा, चाचा हरे सिंगाड़े लाते||
गब्बर बैल जुती गाड़ी में, भेरों के मेले में जाना|
फुलकी,गरम कचौड़ी,बर्फी,किसी हाथ ठेले पर खाना||
हँसते गाते, धूम मचाते,मन को भा जाने वाले दिन|
याद मुझे अक्सर आ जाते, आने दो आने वाले ||
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
2,357
edits