Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>हम न बोलेंगे, कमल के पात बोलेंगे।

कीच का क्या रंग, क्या है उत्स कादो का
जेठ की है धूप कैसी मेघ भादो का
ये रहस्य वैसे समय के गात खोलेंगे
हम न बोलेंगे, कमल के पात बोलेंगे

किन वनों, मरू प्रांतरों से हवा क्या लायी
देह जूही नाग तन का मन उड़ा लायी
यह भरम दिक्पंख पर जलजात तौलेंगे
हम न बोलेंगे, कमल के पात बोलेंगे

तुहिन का क्या अर्थ, क्या सन्दर्भ भावी का
इड़ा का क्या गीत है, क्या काव्य रावी का
यह मिथक इतिहास के सहजात ढो लेंगे
हम न बोलेंगे, कमल के पात बोलेंगे।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits