Changes

दही-बड़ा / श्रीप्रसाद

828 bytes added, 17:29, 6 अक्टूबर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीप्रसाद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatB...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=श्रीप्रसाद
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>सारे चूहों ने मिल-जुलकर
एक बनाया दही-बड़ा,
सत्तर किलो दही मँगाया
फिर छुड़वाया दही-बड़ा!
दिन भर रहा दही के अंदर
बहुत बड़ा वह दही-बड़ा,
फिर चूहों ने उसे उठाकर
दरवाजे से किया खड़ा।
रात और दिन दही बड़ा ही
अब सब चूहे खाते हैं,
मौज मनाते गाना गाते
कहीं न घर से जाते हैं!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits