Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> अस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
असफल हों या सफल हों, पर आस मर न जाये
हों तृप्त किन्तु ध्यान रहे प्यास मर न जाये।

लाखों हैं फूल खिलते, लाखों हैं रोज़ झरते
यह चक्र है नियति का मधुमास मर न जाये।

फ़ितरत है आदमी की छूना बुलंदियों को
इतना ख़याल रखना एहसास मर न जाये।

दुनिया का यह चलन है, दुनिया चलेगी यूँ ही
धोखे हज़ार हों , पर विश्वास मर न जाये।

क्या टूटने के डर से बनते नहीं खिलौने
हम तों मरें हमारा इतिहास मर न जाये।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits