Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी
|अनुवादक=
|संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
फिर अदावत निभा गयी होली ,
खुद जली, दिल जला गयी होली !

रंग बरसा न फुहारें बरसीं ,
टीस मन में जगा गयी होली !

दर्द के श्याम, पीर की राधा,
रंग ऐसा दिखा गयी होली !

राह तकता रहा अबीर लिए ,
वो न आये, क्यूँ आ गयी होली ?

उम्र भर तुम भी जलो, मेरी तरह
बोलकर यह सजा गयी होली !

वाह ‘आनंद’ की किस्मत देखो ,
दर्द को कर दवा गयी, होली !!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits