1,076 bytes added,
14:22, 18 जुलाई 2020 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=लावण्या शाह
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
अतिरेक, व्यतिरेक है
जीवन जीने का उपक्रम
अब हुआ, जहां पहुँच कर
हुआ, कई बातों पर खेद !
अत्मा का सत्य नित्य
बनता बिगड़ता पल बिता
एक वही हंस रूप शाश्वत
रह मौन साक्षी सा अनित्य
चल रहा यात्रा पर अनुसिक्त !
अब सत्य को पहचानो
शाश्वत जो उसे जानो
न रहा कोइ न रहेगा मानो
जीवन यज्ञ को उत्सव ठानो !
~✽~
- लावण्या दीपक शाह
पत्रिका : विश्वगाथा से
सम्पादक : श्री पंकज त्रिवेदी
</poem>