1,591 bytes added,
01:09, 31 जुलाई 2024 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=ध्रुव शुक्ल
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
गाहक बिना बजरिया सूनी,
सूनी दौलत बिन व्यौपार ।
बिन आगी के चूलो सूनो,
सूनो बिन बिटिया घरबार ।
बिन पनहारी पनघट सूनो,
सूनी बिना चिरैया डार ।
चले बिना सब रस्ता सूनो,
सूनी रात बिना उजयार ।
बिना पात कौ तरुवर सूनो,
सूनो है पानी बिन ताल ।
बिना साँस सब दुनिया सूनी,
पञ्चों बिन सूनी चौपाल ।
बिन कान्धों की अरथी सूनी,
रूप बिना सूनो परकास ।
बिन हरयाए धरती सूनी,
सूनो बिन बातन आकास ।
बिन जोतें सब खेती सूनी,
सूनो खेती बिना समाज ।
बिना सुरों के साज हैं सूने,
सूनो है बिन बैद इलाज ।
बिन मूरत के मन्दिर सूनो,
करे बिना सब सूने काज ।
बिना राज के परजा सूनी,
सूनो बिन परजा के राज ।
</poem>