{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=नागार्जुन    
}}
{{KKCatKavita}}<Poem>
सीता हुई भूमिगत, सखी बनी सूपन खा
 
बचन बिसर गए गए  देर के सबेर के !
 
बन गया साहूकार  लंकापति   विभीषण
 
पा  गए  अभयदान शावक कुबेर  के !
 
जी उठा दसकंधर, स्तब्ध हुए  मुनिगण
 
हावी हुआ स्वर्थामरिग कंधों पर शेर के !
 
बुढ्भंस की लीला है, काम के रहे न राम
 
शबरी न याद रही, भूले स्वाद बेर के !
 '''१९६१ में लिखी गई