Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कर्णसिंह चौहान |संग्रह=हिमालय नहीं है वितोशा / क…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कर्णसिंह चौहान
|संग्रह=हिमालय नहीं है वितोशा / कर्णसिंह चौहान
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>

राह किनारे
जीवन के मतलब से हारे
झेल शीत के झोंके दिन भर
खोज रहे वे प्यार अनदिखा
देह अस्थि की अगिन सहारे
<poem>
681
edits