Last modified on 12 जून 2011, at 14:37

गीतावली उत्तरकाण्ड पद 11 से 20 तक/पृष्ठ 10

(19)
(वर्षा-वर्णन 2)
सब रितु सुखप्रद सो पुरी, पावस अति कमनीय |
निरखत मनहिं हरत हठि हरित अवनि रमनीय ||

बीरबहूटि बिराजहीं, दादुर-धुनि चहु ओर |
मधुर गरजि घन बरषहिं, सुनि सुनि बोलत मोर ||

बोलत जो चातक-मोर, कोकिल-कीर, पारावत घने |
खग बिपुल पाले बालकनि कूजत उड़ात सुहावने ||

बकराजि राजति गगन, हरिधनु, तड़ित दस दिसि सोहहीं |
नभ-नगरकी सोभा अतुल अवलोकि मुनि-मन मोहहीं ||