Last modified on 29 अक्टूबर 2016, at 12:33

चिन्तन किया श्यामने / हनुमानप्रसाद पोद्दार

(राग जोग-तीन ताल)

चिन्तन किया श्यामने, मुनिवर नारद आ पहुँचे तत्काल।
 पूजा विधिवत्‌‌ कर पहनायी मुनि-सुकण्ठमें सुरभित माल॥
 भोजन रुचि-‌अनुकूल कराया, सत्याने पति-‌आज्ञा जान।
 धेनु सहस्र स्वर्णमणि-पर्वत सह कर दिया कृञ्ष्णको दान॥
 मुनिने हँसकर कहा-’हो गये अब हरि ! तुम मेरे आधीन।
 आज्ञा पालन करो’-किया स्वीकार कृञ्ष्णने समुद अदीन॥
 तब मुनिने सवत्स कपिला गौको निष्क्रय का मान विधान।
 मुक्त किया हरिको, फिर पाया उनसे मनचाहा वरदान॥