Last modified on 4 मई 2019, at 21:25

जब जी उदास होता है / मृदुला झा

कविता के पास होता है।

तन की थकान मिटती है,
मन में उजास होता है।

उठती जभी कलम अपनी,
वह आस-पास होता है।

उससे निगाह मिलते ही,
ग़म बदहवास होता है।

सारा जहान अपना हो,
मिलकर प्रयास होता है।

नीयत बुरी नहीं अपनी,
सबमें समास होता है।

मिल-जुल रहें, ‘मृदुल’ हम सब,
सबका विकास होता है।