Last modified on 19 जून 2024, at 05:55

दुनिया / विजयाराजमल्लिका / सन्तोष कुमार

….दुनियावी सोच
बस, एक नज़र काफ़ी है
जानने को शिशु के बारे में
‘लड़का है या लड़की है ?’
कहा डॉक्टर ने !

रोको ! बन्द करो ये फ़ालतू बातें
बुद्धि तो है ना !
या यही हद है दुनियावी सोच की
कि लगे रहें जानने में
‘लड़का है या लड़की है ?’
 
मूल अँग्रेज़ी से अनुवाद : सन्तोष कुमार