Last modified on 17 जनवरी 2014, at 01:40

प्रानधन सुंदर स्याम सुजान / हनुमानप्रसाद पोद्दार

प्रानधन सुंदर स्याम सुजान !
छटपटात तुम बिना दिवस-निसि मेरे दुखिया प्रान॥
बिदरत हियौ दरस बिनु छन-छन, दुस्सह दुखमय जीवन।
अमिलन के अति घोर दाह तैं दहत देह-‌इंद्रिय-मन॥
कलपत-विलपत ही दिन बीतत, निसा नींद नहिं आवै।
सुपन-दरसहू भयो असंभव, कैसैं मन सचु पावै॥
अब जनि बेर करौ मन-मोहन ! दया नैक हिय धारौ।
सरस सुधामय दरसन दै निज, उर की अगिनि निवारौ॥