Last modified on 6 मार्च 2017, at 18:34

वाल्मीकि का पहला छंद / द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

बालक सुमन-पराग
सरस रस-गंध है;
बालक वाल्मीकि का
पहला छंद है।

बालक परमहंस, शिव
सुंदर, सत्य है;
बालक सरगम-कला
स्वयं साहित्य है।

14.1.89