Changes

दल बदलू हवाएँ / सीताराम गुप्त

1,268 bytes added, 13:34, 3 अक्टूबर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीताराम गुप्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सीताराम गुप्त
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>जो पहले लू बन चलती थीं,
वे अब बर्फीली कहलाएँ।
दल-बदलू हो गई हवाएँ!
सिर्फ हवा क्या, मौसम ने ही
अब तो ऐसा मोड़ लिया है,
दादी जी ने फिर निकालकर
गरम दुशाला ओढ़ लिया है!
सूरज ढलते ही मन कहता-
चल रजाइयों में छिप जाएँ,
कथा-कहानी सुनें, सुनाएँ।

सूरज की नन्हीं-सी बिटिया-
धूप सुबह की चंचल लड़की,
द्वार-द्वार किलकारी भरती
झाँक रही है खिड़की-खिड़की!
बिस्तर छोड़ो, बाहर आओ,
चलो धूप से हाथ मिलाएँ
कर तैयारी शाला जाएँ।

-साभार: पराग, दिसम्बर, 98, पृष्ठ 7
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits