Changes

जाओ बादल / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

1,147 bytes added, 15:40, 4 अक्टूबर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>चूर हो गए होंगे थककर,
जाओ बादल अब अपने घर!

तुमने शीतल जल बरसाया,
तपती धरती को सहलाया,
बूँदों में अमृत बरसाया,
झर-झर, झर-झर, झर-झर, झर-झर!
जाओ बादल अब अपने घर!

फिर तुमको सूझी शैतानी,
सबको दुख देने की ठानी,
बरसाया जोरों का पानी,
सारे के सारे कपड़े तर!
जाओ बादल अब अपने घर!

गड़गड़ कर फिर गरजे भारी,
फैली धरती पर अँधियारी,
बिजली की चमचम थी न्यारी,
लगे काँपने बच्चे थर थर!
जाओ बादल अब अपने घर!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits