615 bytes added,
12:53, 6 अक्टूबर 2015 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>भालू जी दौरे पर आए
बने जाँच अधिकारी,
जमाखोर बंदर ने की
तब पूरी खातिरदारी।
चौसठ पूड़ी, पैंसठ लड्डू
एक बार में खाए,
सोए चादर तान-
सातवें दिन तक
लौट न पाए।
-साभार: धर्मयुग, 1969
</poem>