'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=इज़्ज़तपुरम् / डी. एम. मिश्र
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
हाथ पर हो रोटी
और रोटी पर
कच्चे-पक्के
आलू के
उबले टुकड़े
फूटे कटोरें में
कभी सूखा भात
भरे आधा पेट
लड़ाई सारी रात की
जिस्मानी काले खेत की
मिट्टी ही दूसरी
घूप-घटा-मौसम
से वो क्या बँधे?
जब चाहे / जो चाहे
जैसे भी चाहे पिल पड़े
बाँह-पे-बाँह
हराई-पे-हराई
हल की नुकीली
नोक के नीचे
परत-दर-परद
उखड़ती रहे
</poem>