Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जया पाठक श्रीनिवासन |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=जया पाठक श्रीनिवासन
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
छोटी सी गौरैया
इक तिनका
इक दाना ले कर
चलती आँगन
बाहर भीतर
सांझ सबेरे
दिन दुपहरिया
छोटी सी गौरैया

काली आँखें
सरस पनीली
कोमल पाँखें
जान हठीली
चीं चीं चीं चीं
नहीं थकती है
रुक चल ढुल-मुल
शोर मचैया
छोटी सी गौरैया

छोटी धनिया
गोधन के संग
ललचाई सी
भाग दौड़ कर
लाती दाने
एक कटोरी
और प्याली में
पानी भर-भर
करती दिन भर
मान मनैय्या
छोटी सी गौरैया
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits