1,227 bytes added,
07:41, 19 जनवरी 2023 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=विलिमीर ख़्लेबनिकफ़
|अनुवादक=वरयाम सिंह
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}[[Category:रूसी भाषा]]
<poem>
पतझर के ठगों की सभा
ठगों के पतझर के विचार
चोटियाँ बनाती हुई हवा के बीच
किरणों की नींद ।
हवा में आर्तनाद फेंकते
विवेक के होठ ।
नदी के पानी का रुकना
बिछना मोटे कपड़े के जैसे बर्फ़ीले रास्ते का ।
अनुमान लगाती तीन लड़कियाँ —
कौन-सा छोकरा
किसका ?
उड़ते हुए कबूतर
आख़िर उनकी उम्र भी क्या !
हर जगह क्षीण पड़ती छाया,
मेरी ओर बढ़ती आती बाड़,
ओ नहीं !
—
'''मूल रूसी भाषा से अनुवाद : वरयाम सिंह'''
</poem>