[[Category:कविता कोश]]
==योगदान से संबंधित प्रश्न==
===क्या मैं अपनी रचनाएँ कविता कोश में जोड़ सकती हूँ?===
कविता कोश में केवल उन रचनाकारों की रचनाएँ जोड़ी जा सकती हैं जिनके नाम [[रचनाकारों की सूची]] में जुड़े़ हुए हों। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है तो आप अपनी रचनाएँ नहीं जोड़ सकते।
==कविता कोश के बारे में==
===क्या कविता कोश में केवल प्रतिष्ठित रचनाकारो की रचनाओं का ही संकलन किया जाता है?===
ऐसा नहीं है। कविता कोश के द्वार हर अच्छी काव्य रचना के लिये खुले हैं। हालांकि किन रचनकारों की रचनाओं का संग्रह इस कोश में किया जाएगा, यह तय करने का पूरा अधिकार केवल कविता कोश टीम को है। जो रचनाकार इस बाबत आवेदन करना चाहते हैं; वे कृपया [[नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया|आवेदन की प्रक्रिया]] के बारे में पढ़ने के बाद इसके अनुसार ही आवेदन करें।
कविता कोश के साथ किसी का भी '''कोई भी आर्थिक हित नहीं जुडा है'''। कविता कोश किसी को कोई आर्थिक लाभ नहीं पहुंचाता। बल्कि इसके उलट कविता कोश टीम के सदस्य इस कोश को स्थापित रखने के लिये अपनी ओर से धन खर्च करते हैं। कविता कोश के स्वप्न को साकार करने के लिये विश्वभर के हिन्दी-प्रेमी स्वेच्छा से कोश में योगदान कर रहे हैं।

===कविता कोश की वैबसाइट सुंदर नहीं दिखती।दिखती===
कविता कोश के रूप में सुधार जारी है। अभी यह केवल शुरुआत है। धीरे धीरे इसका रूप सँवरेगा। परंतु कविता कोश एक कोश है -पत्रिका नहीं। इसलिये हमारा ध्यान इसमें उपलब्ध सामग्री की मात्रा और शुद्धता पर अधिक होना चाहिये और रूप-सज्जा पर कम।

===क्या कविता कोश विकिपीडिया का अंग है?===
नहीं! कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित एक जालस्थल है। हो सकता है कि कविता कोश दिखने में आपको विकिपीडिया लगे परन्तु यह विकिपीडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा किसी भी तरह से नहीं है। कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित एक जालस्थल है। इस कोश को स्वतंत्र-रूप से ललित कुमार ने स्थापित किया है और इसका संचालन [[कविता कोश टीम]] नामक एक समूह करता है।