802 bytes added,
18:12, 28 फ़रवरी 2010 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=ठाकुर
}}
<poem>
केसर सुरंग हू के रंग में रंगौगी आजु,
:और गुरु लोगन की लाज कों पहेलिवौ ।
गाइवौ-बजाइवौ जू, नाँचिवौ-नँचाइवौ जू,
:रस वस ह्वैके हम सब विधि झेलिवौ ॥
’ठाकुर’ कहत बाल, होनी तौ करौंगी सब,
:एक अनहोनी कहो कौन विधि ठेलिवौ ।
कर कुच पेलिवौ, गरे में भुजि मेलिवौ जू,
:ऐसी होरी खेलिवौ जू, हम तौ न खेलिवौ ॥
</poem>