Last modified on 4 मई 2019, at 21:31

सुख की होती है परिभाषा अलग अलग / मृदुला झा

सबके सपने सब की आशा अलग-अलग।

इंसां हो पशु-पक्षी या फिर और कोई,
सब जीवों की अपनी भाषा अलग-अलग।

कोई चाँद सितारे माँगे कोई प्यार,
हर रिश्ते की है जिज्ञासा अलग-अलग।

सुख संपŸिा औलाद की चाहत हर दिल में,
दुनिया में सबकी अभिलाषा अलग-अलग।

सब की चाहत जाल में फँस जाय कोई,
सबके हाथों में है पासा अलग-अलग।