Last modified on 19 दिसम्बर 2010, at 18:11

बाल भिखारिन / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:11, 19 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पतली दुबली
देह टिटिहरी
धूप-धूप में चलते-फिरते
नंगे पाँव
छोटी लड़की
छुटभैयों से माँग रही है
छोटे मुँह से
छोटी भीख
अपना छोटा पेट
खलाए
मुट्ठी भर आटे
की ढेरी तसली में बैठाए-
हिमगिरि को इस तरह उठाए।

रचनाकाल: १६-०६-१९७७, बाँदा