भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

या मुझे अफ़सर-ए-शाहाना बनाया होता / ज़फ़र

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:49, 29 दिसम्बर 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


या मुझे अफसरे-शाहाना<ref>उच्चाधिकारी</ref> बनाया होता
या मुझे ताज-गदायाना<ref>सन्तों जैसा</ref> बनाया होता

खाकसारी<ref>नम्रता</ref> के लिए गरचे बनाया था मुझे
काश, खाके-दरे-जनाना<ref>प्रिय के द्वार की धुल</ref> बनाया होता

नशा-ए-इश्क का गर जर्फ<ref>शौक</ref> दिया था मुझको
उम्र का तंग न पैमाना बनाया होता

दिले-सदचाक<ref>सौ जगह से कटा फटा</ref> बनाया तो बला से लेकिन
जुल्फे-मुश्कीं<ref>घुंघराले बाल</ref> का तेरे शाना<ref>कन्धा</ref> बनाया होता

था जलाना ही अगर दूरी-ए-साकी से मुझे
तो चरागे-दरे-मयखाना बनाया होता

क्यों खिरदमन्द<ref>बुद्धिमान</ref> बनाया, न बनाया होता
आपने खुद का ही दिवाना बनाया होता

रोज़ मामूर-ए-दुनिया<ref>सम्पुर्ण संसार</ref> में खराबी है ‘जफर’
ऐसी बस्ती को तो वीराना बनाया होता

शब्दार्थ
<references/>