Last modified on 9 जनवरी 2011, at 09:57

जीवित चिड़िया सिसक रही है / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:57, 9 जनवरी 2011 का अवतरण ("जीवित चिड़िया सिसक रही है / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब भी कोई जीवित चिड़िया सिसक रही है
नील गगन के पखनों में
नील सिंधु के पानी में
मैं अब भी उस जीवित चिड़िया की सिसकन से
सिहर रहा हूँ
वह जीवित चिड़िया मनुष्य का अमर हृदय है।

रचनाकाल: १६-०७-१९६१