Last modified on 9 जनवरी 2011, at 17:38

न्याय की कुरसी / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:38, 9 जनवरी 2011 का अवतरण ("न्याय की कुरसी / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न्याय की कुरसी में लगा है एक यंत्र
शताब्दियों पुराना
प्राचीन धातु का बना
सामायिक औचित्य से अजान
अतीतधर्मी
संज्ञान
जाँचता है वर्तमान।

रचनाकाल: १९-०६-१९७०