Last modified on 14 जनवरी 2011, at 11:45

शून्य शून्य का योग / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:45, 14 जनवरी 2011 का अवतरण ("शून्य शून्य का योग / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

निर्धन
निरीह
गर्हित गरीब,
शोषण के मारे सभी लोग,
पुराकाल से
शून्य शून्य का
जोड़ रहे हैं
योग

रचनाकाल: २५-०४-१९७६, मद्रास