Last modified on 3 अक्टूबर 2008, at 23:40

भोपालःशोकगीत 1984 - इस शहर को छोड़कर / राजेश जोशी

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:40, 3 अक्टूबर 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जो छोड़कर गए थे
सब लौट आये, सब लौट आयेंगे एक दिन।
इस शहर को छोड़कर
अब कभी नहीं जा पायेंगे हम.

जिस मिट्टी के नीचे दबी हों
अपनों की हड्डियाँ
कोई छोड़कर जा भी कैसे सकता है
वह जगह !

इससे ज़्यादा कोई बिगाड़ भी क्या सकता है
किसी शहर का !
अब मृत्यु से कभी नहीं डर पायेंगे हम।

अब चाहकर भी कभी इस शहर से
नफ़रत नहीं कर पायेंगे हम।