Last modified on 5 जून 2011, at 13:54

निकालें दिल से डर मुश्किल बहुत है / अशोक आलोक

योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:54, 5 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक आलोक |संग्रह= }} <poem> निकाले दिल से डर मुश्किल …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

निकाले दिल से डर मुश्किल बहुत है
करे पूरा सफर मुश्किल बहुत है।

बहारें लौटकर आए किसी दिन
उदासी में गुज़र मुश्किल है।

किसी भी हाल में बेदाग़ रहना
किसी में ये हुनर मुश्किल बहुत है।

न जाने क्या हुआ है इस जहां को
खुला हो कोई दर मुश्किल बहुत है।

भले ही पास है मंज़िल हमारी
इसे छू लूं मगर मुश्किल बहुत है।