Last modified on 5 जून 2011, at 15:13

गीतावली अयोध्याकाण्ड पद 71 से 80/पृष्ठ 9

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:13, 5 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास |संग्रह= गीतावली/ तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} [[Category…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(79)

जबतें चित्रकूटतें आए |
नन्दिग्राम खनि अवनि, डासि कुस, परनकुटी करि छाए ||

अजिन बसन, फल असन, जटा धरे रहत अवधि चित दीन्हें |
प्रभु-पद-प्रेम-नेम-ब्रत निरखत मुनिन्ह नमित मुख कीन्हें ||

सिंहासनपर पूजि पादुका बारहि बार जोहारे |
प्रभु-अनुराग माँगि आयसु पुरजन सब काज सँवारे ||

तुलसी ज्यों-ज्यों घटत तेज तनु, त्यों-त्यों प्रीति अधिकाई |
भए, न हैं, न होहिङ्गे कबहूँ भुवन भरत-से भाई ||