Last modified on 14 जून 2011, at 20:36

प्यार औरों से नहीं, हमसे अदावत न सही / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:36, 14 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गुल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


प्यार औरों से नहीं, हमसे अदावत न सही
है तो शोखी ये निगाहों की, शरारत ही सही
लीजिए हम वो मुक़दमा ही उठा लेते हैं
अपनी किस्मत ही सही, आपकी आदत ही सही
आप आयें न अगर हमको बुला सकते हैं
हमको फुरसत है बहुत, आपको फुरसत ही सही
दिल में जो आपकी तस्वीर उतर आयी है
रंग तो प्यार का उसमें है, हक़ीकत न सही
उनके गमले में तो हर रोज़ ही खिलता है गुलाब!
न हुई तेरी अगर बाग़ में इज्ज़त न सही