Last modified on 26 जुलाई 2011, at 14:44

आधा सेर चाउर / अरविन्द श्रीवास्तव

योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:44, 26 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> आधा सेर …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आधा सेर चाउर पका
बुढ़वा ने खाया -- बुढ़िया ने खाया
लेंगरा ने खाया -- बौकी ने खाया
कुतवा ने खाया चवर-चवर

आध सेर चाउर नहीं पका
बुढ़वा ने नहीं खाया, बुढ़िया ने नहीं खाया
रह गया लेंगरा भूखा, बौकी भूखी
कुतवा भूखा, बकरिया भूखी

जो गया था चाउर लाने
लौट कर नहीं आया आजतक!