Last modified on 28 नवम्बर 2011, at 13:56

दिल को क्यों करते हो छोटा / सिया सचदेव

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:56, 28 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव }} {{KKCatGhazal}} <poem> दिल को क्यों ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिल को क्यों करते हो छोटा
ना हो तुम इस कदर निराश!

आंसू तो मोती होते हैं,
रखो इनको अपने पास!

किसने जाना दर्द पराया
क्यों दूजे से रक्खे आस

दामन इतना फैला ले तू
दुःख भी आये तुझको रास

सुख दुःख आते जाते रहते
क्यों होती हैं सिया उदास