Last modified on 26 दिसम्बर 2011, at 11:53

सृजन-सरिते ! / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 26 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सागर चार क़दम
सरिते ! सूख न जाना
धरती बड़ी गरम

अपमानित औरत-सी बिफ़रे चारों ओर हवा
और जुझारू सूरज को भी मार गया लकवा

रात हुई छोटी
दिन लम्बे
औंधे पड़ नियम

ऊँचाई से गहराई तक पिघल, सँभल कर चल
थाह टटोल रही है कच्चे कानों की हलचल

तोड़ घिराव
मोड़ दे गति को
यति हो जाए अगम

सरिते !
सागर चार क़दम