भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मृतक शरीर / नाथूराम शर्मा 'शंकर'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:06, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नाथूराम शर्मा 'शंकर' }} {{KKCatPad}} <poem> घर म...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर में रहा न रहने वाला।
खोल गया सब द्वार किसी में, लगा न फाटक-ताला,
आज निशंक अदृष्ट बली ने, घेर-घसीट निकाला।
जाने किस पुर की बाखर में, अबकी बार बिठाला,
हा ! प्रासादिक परिवर्तन का, अटका कष्ट-कसाला।
ढंग बिगाड़ दिया मन्दिर का, अंग-भंग कर डाला,
श्रीहत हुआ अमंगल छाया, कहीं न ओज-उजाला।
‘शंकर’ ऐसे पर-बन्धन से, पडे़ न पल को पाला,
आग लगे इस बन्दी-गृह में, मिले महा सुख-शाला।