Last modified on 12 मार्च 2012, at 04:00

पहले दो घूँठ ज़रा पी जाये / मनु भारद्वाज

Manubhardwaj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:00, 12 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=मनु भारद्वाज |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}} <Poem> पहले द...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहले दो घूँठ ज़रा पी जाये
फिर नयी इक ग़ज़ल कही जाए

तेरी हर बात पे अमल सबका
मेरी हर बात अनसुनी जाये

मौत का लुत्फ़ हम भी ले लेंगे
बस तेरी याद कुछ चली जाये

चारागर पे अब ऐतबार नहीं
दिल का ग़म है दुआ ही दी जाये

आपकी सुनते हुए उम्र कटी
कुछ तो मेरी भी अब सुनी जाये

कब्र में लाके हमको रख तो दिया
हमसे अंगडाई भी न ली जाये

ऐ 'मनु' अब कोई भी फ़र्क नहीं
कोई ग़म आये, या ख़ुशी जाये